पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और सुशासन पर निबंध प्रतियोगिता सत्यनारायण इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और सुशासन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मंे कालेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। जानकारी के अनुसार श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी और सुशासन विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता से पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी अपनी मृदुभाषिता और मिलनसार स्वभाव के लिए प्रसिद्ध थे। यह भारत के लोगों का सौभाग्य है कि वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने देश को एक नयी राह दिखायी। पाकिस्तान से मित्रता बढ़ाने के लिए उन्हांेने भारत और पाकिस्तान के बीच बस सेवा प्रारम्भ की। उनके स्वभाव और सुशासन के लिए केवल उनके सहयोगी ही नही बल्कि राजनीतिक रूप से उनके विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते है। इस अवसर पर प्रतियोगिता मंे वंशु बंसल ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं वंशिका ने द्वितीय तथा आस्था प्रजापति तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मण्डल में सतीश आत्रैय, सारिका गर्ग और उमा रहे। इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, शिव कुमार, फूल कुमार, प्रियांक कुमार, छवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, नीतू अग्रवाल, शिवानी शर्मा आदि मौजूद रहे।