शिक्षण संस्थाओं में उल्लास से मनाई गई चौ. चरणसिंह जयंती 

शिक्षण संस्थाओं में उल्लास से मनाई गई चौ. चरणसिंह जयंती 

शिक्षकांे ने चौधरी चरणसिंह के जीवन पर डाला प्रकाश, कहाः किसानों के मसीहा थे चौधरी साहब 

शामली  शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में मंगलवार को भारत रत्न चौधरी चरणसिंह की जयंती उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह मुख्यतः किसान वर्ग से थे किन्तु उनके मन में समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सहानुभूति चिन्ता और प्रेम था इसलिए उन्हे सर्व समाज का नेता कहा जाता है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी भाग लिया और भूमि सुधार के लिए महत्वपूर्ण कानून बनाए, वे एक सच्चे नेता विचारक और समर्पित लोक सेवक थे। फूल कुमार जी, साकेत निर्वाल, अनिल कुमार कश्यप, उमा रानी, छवि शर्मा तथा नीतू अग्रवाल ने कहा कि वे भारत के पाँचवे प्रधानमंत्री थे और उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानांे, गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए समर्पित कर दिया।

 

दूसरी ओर कस्बा झिंझाना स्थित डीसेंट स्कूल में भी चौधरी चरणसिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या संतोष तोमर व संचालन दिनेश चंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा देश, किसान और मजदूरों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्य के.लिए ही भारत सरकार ने सन 2024 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। प्रधानाचार्या संतोष तोमर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में राजस्व मंत्री रहते हुए उन्होंने जमींदारी उन्मूलन और जोश अधिनियम पारित कर किसानों के सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार , सामाजिक न्याय के लिए कार्य किए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक आरपी सिंह ने भी चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मंे स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं व स्टाफ भी मौजूद रहा।