कैराना में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्
कैराना में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्

कैराना। सेंट आर. सी. साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल, सेंट आर. सी. कॉलोनी, कैराना में जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के लिए विद्यालय को तहसील कैराना क्षेत्र का केंद्र बनाया गया था।

केंद्र पर कुल 383 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिनमें से 323 छात्र-छात्राएं समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 60 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 125 बालिकाएं एवं 198 बालकों ने भाग लिया।
परीक्षा केंद्र का संचालन केंद्र व्यवस्थापक यशवीर पंवार, विनोद कुमार एवं श्रीमती मूर्ति देवी की देखरेख में किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।





















































