सेंट आरसीसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर निबंध प्रतियोगिता

सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर निबंध प्रतियोगिता

 

कैराना (शामली)।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सेंट आरसीसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल (10+2), कैराना में शासन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में सहभागिता की।

निबंध प्रतियोगिता का विषय “अटल बिहारी वाजपेयी और उनका सफल शासन” रहा। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने इस विषय पर सरल, रोचक एवं प्रभावशाली भाषा में अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने लेखन में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके जनकल्याणकारी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग, जनपद शामली के निर्देशानुसार विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की लेखन क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकगण प्रवीण कुमार, लोकेश तोमर, अमित वर्मा, प्रशांत शर्मा, विवेक चौहान एवं संध्या शर्मा का विशेष सहयोग रहा।