मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु कराई गई फॉगिंग

मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु कराई गई फॉगिंग

कैराना। ब्लॉक प्रशासन के द्वारा संचारी रोगों एवं मच्छरों के प्रकोप से बचाव हेतु गांव कण्डेला में विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग कराई गई।

ब्लॉक प्रशासन संचारी एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु गम्भीर नजर आ रहा है। इसी के चलते ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में फॉगिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सलमूदीन के द्वारा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब के किनारे बसे घरों, गलियों, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आदि जगहों पर मशीन से फॉगिंग की गई। वहीं, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राहुल पंवार ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया आदि मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों के बचाव हेतु गांव कण्डेला में फॉगिंग कराई गई है। इस दौरान मशीन से प्रभावशाली कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया है। फॉगिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।