पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा
पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

कैराना :पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार साथियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों, सम्मान एवं उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
संगठन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने पत्रकारों के अधिकारों और उनके सम्मान को लेकर अपने विचार साझा किए तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पत्रकारिता में बेहतर कार्य करने को लेकर भी सुझाव दिए गए। बैठक का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार एम. इकबाल हसन की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील धीमान, अंसार सिद्दकी व मेहरबान अली कैरानवी के मार्गदर्शन में बैठक संचालित की गई। बैठक के समापन पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील धीमान की दिवंगत सास पुष्पा एवं बहन अनिता सहित दोनों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अहसान सैफी, स्वदेश पंवार, वाजिद अली, अल्ताफ चौधरी, पुनीत गोयल, देवराज चौहान, महताब मंसूरी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। अंत में संरक्षक महराब चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
—





















































