फोटोस्टेट की दुकान के सामने भरा पानी, नाले की सफाई की मांग
फोटोस्टेट की दुकान के सामने भरा पानी, नाले की सफाई की मांग

कैराना। महिला अधिवक्ता ने एसडीएम कैराना को प्रार्थना-पत्र दिया है। उन्होंने जनपद न्यायालय परिसर में स्थित नाले की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
कैराना कचहरी में वकालत करने वाली महिला अधिवक्ता शालिनी कौशिक एडवोकेट ने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को एक प्रार्थना-पत्र दिया है। बताया कि जनपद न्यायालय परिसर में स्थित नाला चोक हो गया है, जिसके चलते नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर अनिल गर्ग फोटोस्टेट की दुकान के सामने से बह रहा है। दुकान के सामने गंदा पानी भरा होने के चलते अधिवक्ताओं व अन्य लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में जनहित के मद्देनजर पालिका प्रशासन को नाले की सफाई किये जाने के निर्देश देने की मांग की गई है।
————-





















































