वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे हरिनंदन भटनागर का निधन
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे हरिनंदन भटनागर का निधन

कैराना। न्यायिक विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे हरिनंदन भटनागर के निधन पर छाया शोक।
जानकारी के अनुसार कैराना नगर के मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी हाल निवासी अंकित बिहार मुजफ्फरनगर हरिनंदन भटनागर आयु लगभग 82 वर्ष का मंगलवार की प्रातः निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिवंगत हरिनंदन भटनागर वर्ष 1961 में कैराना स्थित सिविल न्यायालय में लिपिक के रूप में नियुक्त होकर अपनी सेवाएं न्यायिक विभाग में शुरू की थी। वर्ष 1998 मे मुजफ्फरनगर स्थित जनपद न्यायालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहते हुए परिवार सहित मुजफ्फरनगर में रहने लगे थे। दिवंगत हरिनंदन भटनागर अपने पीछे भाई-बहन भतीजों व पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। दिवंगत हरिनंदन भटनागर की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा भटनागर भी कैराना रहते हुए प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं। उनका भी पूर्व में निधन हो चुका है।
उधर, कैराना के पत्रकारो ने वरिष्ठ पत्रकार विशाल भटनागर के ताऊ श्री हरिनंदन भटनागर के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक की आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।





















































