नए साल पर नगर पालिका को मिली 11 करोड की सौगात
नए साल पर नगर पालिका को मिली 11 करोड की सौगात

शहर में विकास कार्य को सरकार ने स्वीकृत की धनराशि, पालिका चेयरमैन ने दी जानकारी
नगर पालिका मंे नए वर्ष पर बैठक का आयोजन, चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं
शामली। गुरुवार को नए साल के अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पालिका चेयरमैन ने सभी अधिकारियों व सभासदों को नए साल की शुभकामनाएं दी, उन्हांेने बताया कि शहर के विकास के लिए सरकार ने 11 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर पालिका में आयोजित बैठक में पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। शामली नगर पालिका ने भी मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिक बस्ती विकास, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना व पेयजल व्यवस्था हेतु नगरीय पेयजल योजना के लिए 11 करोड रुपये की स्वीकृति के लिए नगर विकास मंत्री द्वारा प्रमुख सवि नगर विकास विभाग को पत्र भेजा गया था, इस धनराशि को स्वीकृत कर लिया गया है। चेयरमैन ने बताया कि इस धनराशि से शहर का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के नागरिकों के लिए नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा टैक्स में दी जा रही छूट जो बुधवार को समाप्त हो गयी थी। शहर में सर्वे का कार्य चल रहा है, इसी के मद्देनजर 10 प्रतिशत छूट को 31 जनवरी तक कर दिया गया है, जिससे नागरिक अपना हाउस टैक्स व वाटर टैक्स छूट के साथ जमा करा सकें। इस अवसर पर ईओ विनोद कुमार सोलंकी, सभासद रोबिन गर्ग, आशीष गुप्ता, अजीत निर्वाल, कर अधीक्षक योगेश कुमार, राजस्व निरीक्षक चन्द्र किशोर पटेल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल सिंह, लिपिक अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप बिडला, कार्यवाहक लिपिक आजम खां, राकेश कुमार, मदनपाल, अमित पंवार आदि मौजूद रहे।





















































