रेत से भरे ओवरलोड डम्पर ने बुलेरो मंे मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

रेत से भरे ओवरलोड डम्पर ने बुलेरो मंे मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

काबडौत पुल के निकट हुई घटना, मौके से फरार हुआ आरोपित डम्पर चालक
टक्कर मंे बुलेरो का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, टायर भी फटा
शामली। शहर के मेरठ-करनाल हाइवे स्थित काबडौत पुल के निकट ओवरलोड रेत से भरे डम्पर ने एक बुलेरो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुलेरो की एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी वही बुलेरो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपित डम्पर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी सोनू अपने चाचा राजेश, भाई अंकित, प्रीति आदि के साथ बुलेरो में सवार होकर शामली एक चिकित्सक के यहां दवा लेने आ रहे थे। जब वे मेरठ-करनाल हाइवे स्थित गांव काबडौत के निकट पहुंचे तभी तेज गति से जा रहे रेत से भरे ओवरलोड डम्पर ने उसकी बुलेरो की एक साइड में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुलेरो असंतुलित हो गयी, बुलेरो चालक ने किसी तरह गाडी को कच्ची रास्ते पर उतार लिया जिससे बुलेरो सवारों की जान बची। कार में सवार लोगों के शोर मचाने पर आरोपित डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। बुलेरो सवार सोनू ने बताया कि उसने डम्पर का नंबर नोट करने की कोशिश की लेकिन उस पर नंबर प्लेट ही नहीं थी और डम्पर चालक बचकर भाग निकला। डम्पर की टक्कर से बुलेरो गाडी की एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं एक टायर भी फट गया जिससे गाडी पलटने से भी बची। बाद में सूचना पर बुलेरा सवारों के परिजन मौके पर पहुंचे तथा वापस अपने घरों को लौट गए। पीडितों ने घटना के संबंध में पुलिस से कोई शिकायत नही की है।