पैरा खिलाडी संदीप ने दो गोल्ड व सिल्वर मैडल जीतकर बढाया जनपद का मान
पैरा खिलाडी संदीप ने दो गोल्ड व सिल्वर मैडल जीतकर बढाया जनपद का मान
बरेली में आयोजित पैरा स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में लिया था भाग, डीएम ने भी किया सम्मानित

शामली। बरेली में 20 व 21 दिसम्बर तक आयोजित 10वीं पैरा स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गढीपुख्ता के राझड निवासी खिलाडी संदीप ने दो गोल्ड व एक सिल्वर सहित तीन मैडल जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया है। बुधवार को डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने खिलाडियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।
जानकारी के अनुसार गढीपुख्ता के गांव राझड निवासी संदीप कुमार ने बरेली में 20 व 21 दिसम्बर तक आयोजित 10वीं पैरा स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लिया। संदीप ने शामली जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए चैम्पियनशिप में दो गोल्ड व एक सिल्वर मैडल सहित तीन पदक जीतकर शामली जनपद व गांव राझड का नाम रोशन किया। संदीप के मैडल जीतने पर गांव में भी खुशी की लहर दौड गयी है। बुधवार को गांव पहुंचने पर संदीप का परिजनों व ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने भी पैरा खिलाडी संदीप कुमार को सम्मानित करते हुए बधाई दी। संदीप ने बताया कि उन्हांेने 100 मीटर रेस में गोल्ड मैडल, लांग जम्प मंे गोल्ड व शॉटपुट में सिल्वर मैडल हासिल किया।





















































