पूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रयास से 25 लाख की लागत से बनने वाली सीसी का कार्य प्रारंभ

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रयास से 25 लाख की लागत से बनने वाली सीसी का कार्य प्रारंभ

चार गांवों को जोडने वाला मार्ग बनने से किसानों को मिलेगी बडी राहत 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मंडलायुक्त से किया था निर्माण कार्य कराने का अनुरोध 

थानाभवन। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रयास से चार गांवों को जोडने वाले मार्ग का निर्माण प्रारंभ होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गयी है। इस मार्ग के बनने से हजारों किसानों को बडी राहत मिलेगी। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने 25 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का नारियल फोडकर शुभारंभ किया।

जानकारी के अनुसार थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर में लंबे समय से ग्रामीण कई सड़कों के खस्ता हाल होने से परेशानी का सामना कर रहे थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान वेदपाल गहलोत ने मंडलायुक्त से मिलकर खस्ताहाल सडक के कारण ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से  अवगत कराते हुए सडक का निर्माण कराने का अनुरोध किया था। मंडलायुक्त ने जिला पंचायत शामली को मार्गों का निरीक्षण कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए थ। जिला पंचायत द्वारा गांव में खराब हालत मंे पडे मार्ग का निरीक्षण कर उसके निर्माण का प्रस्ताव पारित कर दिया था। थानाभवन से यारपुर जाने वाले मार्ग से यारपुर साघन समिति से होते हुए ग्राम पंचायत भवन तक 450 मीटर का मार्ग 25 लाख रुपए की लागत से जिला पंचायत शामली द्वारा निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित हुआ है। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य वेदपाल गहलोत द्वारा नारियल फोडकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्हांेने बताया कि मंडलायुक्त ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मार्गोे की धनराशि स्वीकृत कर दी गई जिनमें से यारपुर से नोजल जाने वाले रास्ते का निर्माण हो चुका है जबकि बुधवार को गांव के बाहर से गांव में स्थित साधन सहकारी समिति से ग्राम पंचायत भवन तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। यह रास्ता 25 लाख रुपए की धनराशि से सीसी का बनकर तैयार होगा। जिससे हजारों किसानों को इसका फायदा होगा। निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर ग्रामीणांे ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। इस अवसर पर धर्मवीर ठेकेदार, विजेंद्र सिंह, रविंद्र मास्टर जी, बिट्टू रजनीकांत, धर्मेंद्र चौधरी, लाल कश्यप, मीनू, नीरज, महिपाल सिंह, देशपाल, इंद्रपाल, अजय मिंटू, सोमवीर कश्यप, परविंदर, विपिन मलिक, उपेंद्र, राहुल, अनिल, विनोद आदि मौजूद रहे।