प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनत में चोरी का खुलासा
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनत में चोरी का खुलासा
निजी फिजियोथैरेपिस्ट सहित दो चोर गिरफ्तार, सामान व कार भी बरामद
आदर्श मंडी ने सहटा फ्लाईओवर के निकट से गिरफ्तार किए दोनांे आरोपित

शामली आदर्श मंडी पुलिस ने कस्बा बनत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए भाजू गांव में निजी क्लीनिक चलाने वाले एक फिजियोथैरेपिस्ट सहित दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पकडे गए फिजियोथैरेपिस्ट ने गर्लफ्रंेड के शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

मंगलवार को आदर्श मंडी थाने पर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि 8 दिसम्बर की रात को कस्बा बनत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से नेबुलाइजर मशीन, बीपी इंस्ट्रूमेंट, एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरा, प्रिंटर सहित बडी संख्या में सामान चोरी कर लिया गया था। घटना के संबंध में पीएचसी के फार्मास्टि आदेश कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल करते हुए चोरों की तलाश भी शुरू कर दी थी। मंगलवार को आदर्श मंडी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सहटा फ्लाईओवर के निकट से दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीएचसी से चोरी किया गया सामान व घटना मंे इस्तेमाल की गयी एक कार भी बरामद कर ली। पूछताछ मंे चोरों ने अपने नाम आसिफ पुत्र शराफत अली निवासी गांव भौराखुर्द थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर व सचिन पुत्र कृष्णपाल निवासी मौहल्ला विजयनगर दिल्ली रोड सदर बाजार जनपद सहारनपुर बताए। पूछताछ करने पर आरोपित आसिफ ने बताया कि वह गांव भाजू में फिजियोथैरेपी का निजी क्लीनिक चलाता है, उसे कई गर्लफ्रेंड है जिनके शौक पूरा करने के लिए उसने अपने साथी सचिन के साथ मिलकर 8 दिसम्बर की रात पीएचसी बनत से सामान चोरी की तथा सामान गाडी मंे रखकर बेचने के लिए पानीपत जाने की तैयारी कर रहा था।





















































