दूर नहीं हुई मिल की खराबी, शहर में लगी गन्नों के वाहनोें की लाइन
दूर नहीं हुई मिल की खराबी, शहर में लगी गन्नों के वाहनोें की लाइन
मिल ने किसानों का गन्ना लिया, अग्रिम आदेशों तक गन्ना लाने पर रोक
दूसरे दिन भी दिन भर मशीन को ठीक करने में जुटे रहे कर्मचारी

शामली शहर के अपर दोआब शुगर मिल की टरबाइन में आई तकनीकी खराबी दूर करने के लिए कर्मचारी पूरे दिन जुटे रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसी दौरान मशीन ठीक होने की अफवाह के चलते बडी संख्या मंे किसान अपना-अपना गन्ना लेकर मिल पहुंच गए। मिल ने किसानों का गन्ना ले लिया लेकिन अग्रिम आदेशों तक गन्ना न लाने की अपील की।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अपर दोआब शुगर मिल की टरबाइन मंे अचानक तकनीकी खराबी आने से पेराई कार्य ठप्प हो गया था। मशीन की खराबी को देखते हुए मिल अधिकारियों ने गांवों में मुनादी व किसानों को मैसेज भेजकर अग्रिम आदेशों तक गन्ना न लाने की अपील की थी। मंगलवार की सुबह किसी ने सूचना दी कि मिल ठीक हो गया है, जिसके बाद बडी संख्या मंे किसान अपना-अपना गन्ना लेकर शुगर मिल पहुंच गए लेकिन वहां उन्हें मशीन खराबी की सूचना मिली। वहीं किसानों की परेशानियों को देखते हुए मिल ने गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का गन्ना तो ले लिया लेकिन अग्रिम आदेशों तक गन्ना न लाने की अपील की। दूसरी ओर मिल की टरबाइन में आई खराबी को दूर करने के लिए कर्मचारी दिनभर जुटे रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।





















































