वन विभाग द्वारा मकान खाली करने के नोटिसांे से ग्रामीणों में हडकंप

वन विभाग द्वारा मकान खाली करने के नोटिसांे से ग्रामीणों में हडकंप

शिवनगर, बानीपुर व श्यामनगर के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई नोटिस निरस्त करने की मांग
कहाः आजादी से पूर्व से ही कर रहे निवास, पर्याप्त दस्तावेज भी हैं मौजूद
शामली। बीबीपुर जलालाबाद के मजरा शिवनगर, बानीपुर व श्यामनगर के ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा जमीन से बेदखली व मकान खाली करने के नोटिस जारी करने पर डीएम से नोटिसों को निरस्त करने की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिवनगर, बानीपुर व श्यामनगर के दर्जनांे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वे कश्यप, धनगर, वाल्मीकि, प्रजापति समाज के लोग हैं तथा काफी सालों से उक्त गांवों में निवास करते हैं, वे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे हैं लेकिन वन विभाग द्वारा बिना किसी ग्राम सभा की अनुशंसा से उन्हें बेदखली व मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बढता जा रहा है। सरकार द्वारा भी उक्त गांवों में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना, सडक योजना के तहत पक्की सडकें व अन्य सुविधाएं भी मिल रही है लेकिन इसके बावजूद भी उन्हंे लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वे लोग आजादी से पहले से ही यहां रहे हैं और उनके पास पर्याप्त दस्तावेज भी मौजूद हैं। पीडित ग्रामीणांे ने डीएम से टीम गठित कर उक्त क्षेत्रों को आबादी भूमि घोषित करने व वन विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिसों को निरस्त करने की भी मांग की। इस मौके पर विनोद कुमार कश्यप, संजस, पूरण, रामभजन, सुरेश, विनोद, जितेन्द्र, जयवीर, बिलेन्द्र, सुभाष चंद, रणवीर, राजू, सोमपाल, श्याम सिंह, रमेश, नरेश, ईश्वर, अमित, प्रकाश, सुमित, रुहेल सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।