सपा एमएलसी ने आरसीसी रोड व नाली निर्माण का किया उद्घाटन

सपा एमएलसी ने आरसीसी रोड व नाली निर्माण का किया उद्घाटन

ओदरी गांव में अपनी निधि से कराया गया निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने जताया आभार
शामली। सपा एमएलसी एवं पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने रविवार को गांव ओदरी में अपनी निधि से आरसीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ओदरी में सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप द्वारा अपनी निधि योजना से आरसीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया गया गया, रविवार को सपा एमएलसी ने आरसीसी रोड व नाली निर्माण का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणांे ने आरसीसी सडक व नाली निर्माण करने पर सपा एमएलसी का आभार जताया है। इस अवसर पर गौरव कश्यप, भारत कश्यप, सुनील प्रधान राझड, रूपसैन प्रधान हसनपुर, सुबोध प्रधान पेलखा, सतपाल सिंह ओदरी, नीरज, हरवीर कश्यप, मुस्तकीम, हरेन्द्र कश्यप, किरणपाल, धीरज प्रधान, संजीव राठी, राफा चौधरी, चंद्रपाल कश्यप, हरबीर कश्यप आदि भी मौजूद रहे।