25 लाख कीमत के गुम 111 मोबाइल फोन बरामद सर्विलांस टीम व सीईआईआर पोर्टल कर्मचारियांे द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन

25 लाख कीमत के गुम 111 मोबाइल फोन बरामद सर्विलांस टीम व सीईआईआर पोर्टल कर्मचारियांे द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन

शामली। सर्विलांस सेल व विभिन्न थानों मं सीईआईआर पोर्टल कर्मचारियों ने करीब 25 लाख रुपये की कीमत के अलग-अलग कंपनियों के गुमशुदा 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को एसपी एनपी सिंह ने बरामद किए गए मोबाइल फोनों को उनके मालिकांे के सुपुर्द किया। मोबाइल धारकों को ने एसपी, सर्विलांस टीम व पोर्टल कर्मचारियों का आभार जताया है।

रविवार को पुलिस लाइन मंे एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जनपद मंे नवम्बर माह मंे विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल धारकों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे जिसके संबंध में पीडितांे ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम व विभिन्न थानों में प्रचलित सीईआईआर पोर्टल पर काम करने वाले कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए थे। कर्मचारियों द्वारा कडी मेहनत व जांच पडताल करते हुए गुम हुए करीब 25 लाख रुपये कीमत के 111 मोबाइल फोनों को बरामद कर लिया गया है। रविवार को बरामद किए गए सभी मोबाइल फोनों को उनके धारकों के सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर धारकों ने एसपी एनपी सिंह, सर्विलांस टीम व अन्य कर्मचारियों का आभार जताया है। एसपी ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह स्थानीय थाने में सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं जिसके बाद उनके नंबर पर एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, यदि भविष्य मंे उनका फोन किसी के द्वारा प्रयोग किया जाएगा तो मैसेज के माध्यम से नोटिफिकेशन प्राप्त होगा जिससे सर्विलांस टीम को फोन रिकवर करने में मदद मिलेगी।