10वीं स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हुआ ट्रायल
10वीं स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हुआ ट्रायल

ट्रायल में चयनित खिलाडी 20-21 दिसम्बर को बरेेली मंे करंेगे प्रतिभाग
शामली। रविवार को शहर के उधमसिंह स्टेडियम में 10वीं स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल मंे खिलाडियों ने खूब दमखम दिखाया। ट्रायल में चयनित खिलाडी 20-21 दिसम्बर को बरेली में प्रतिभाग करंेगे।
पैरा स्पोर्ट्स एसोसियेशन के सचिव जबरसिंह खैवाल ने बताया कि रविवार को शहर के उधमसिंह स्टेडियम मंे 10वीं उत्तर प्रदेश स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ। ट्रायल में टी-46 100 मीटर में अमित प्रथम, चिराग द्वितीय, सूरज तृतीय रहे। टी-42 100 मीटर में संदीप प्रथम, अभी द्वितीय व दीपक तृतीय रहे। टी-46 400 मीटर में चिराग प्रथम, अमित द्वितीय व सूरज तृतीय, टी-44 महिला वर्ग में रानी प्रथम, नेहा द्वितीय व शालू तृतीय रही। टी-44 400 मीटर में नेहा प्रथम, शालू द्वितीय, आशु तृतीय, लंबी कूद टी-42 मंे संदीप प्रथम, रोहन द्वितीय रहे। टी-40 भाला फेंक में सिद्धार्थ प्रथम, मोहन कुमार द्वितीय, गोला फेंक में संदीप कुमार प्रथम, विकास द्वितीय, अमित तृतीय, टी-44 गोला फेंक मंे रोहित प्रथम, दीपक द्वितीय व सूरज तृतीय रहे। एफ-54 सपन ठाकुर प्रथम, सुशील द्वितीय, रोहित कुमार तृतीय रहे। भाला फेंक में रोहित प्रथम, सुशील द्वितीय, सपन तृतीय, एफ-55 मंे अमर प्रथम, रोहित द्वितीय व निक्की तृतीय रहे। एफ-54 गोला फेंक में पायल प्रथम, अनुराधा द्वितीय व भावना तृतीय रहे। भाला फेंक में भावना प्रथम, अनुराधा द्वितीय व पायल तृतीय रही। जबरसिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाडी 20-21 दिसम्बर को बरेली में प्रतिभाग करंेगे। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार, आकाश पंवार, हिमांशु अहलावत, प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, कोच अंकित कुमार, अजय धीमान, अनिल कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।





















































