शामली के शूटरांे ने मध्यप्रदेश में बजाया डंका
शामली के शूटरांे ने मध्यप्रदेश में बजाया डंका

निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीतकर बढाया शामली जिले का नाम
शामली। मध्यप्रदेश के भोपाल में 11 दिसम्बर से आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजांे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एयर रायफल वर्ग मंे दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर शामली जिले का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजांे उत्सव मलिक, पीयूष ने मध्यप्रदेश के भोपाल मंे आयोजित नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया। उत्सव मलिक ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 627.8 स्कोर के साथ सीनियर टीम वर्ग मंे स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं पीयूष शर्मा ने एयर रायफल वर्ग में 626.4 स्कोर के साथ सीनियर टीम वर्ग मंे रजत पदक एवं जूनियर टीम वर्ग मंे स्वर्ण पदक हासिल कर शामली जिले का नाम रोशन किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि पिछले सप्ताह भी क्लब के निशानेबाज निखिल पुंडीर ने रायफल थ्री पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था वहीं क्लब के आठ खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। उक्त प्रतियोगिता जनवरी 2026 मंे भोपाल मंे ही आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि निशानेबाजों का क्लब पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।





















































