टीपी न कटवाने पर एएमओ द्वारा वाहन चालक से मारपीट का आरोप

टीपी न कटवाने पर एएमओ द्वारा वाहन चालक से मारपीट का आरोप

पीडित वाहन चालक ने डीएम से की दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग 

शामली कांधला के गांव सुन्ना निवासी वाहन चालक ने बिडौली चेक पोस्ट पर एएमओ द्वारा उसके वाहन को कब्जे मंे लेने व विरोध करने पर मारपीट करन का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सुन्ना निवासी कादिर ने कलेक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अपने वाहन से पोटा साहिब जा रहा था। वह अपने वाहन की टीपी बिलिंग कराने के लिए बिडौली चेक पोस्ट पर पहुंचा लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस पर उसने अपने वाहन को निकट ही स्थित एक होटल पर खडा कर दिया तथा कुछ देर बाद वह फिर से टीपी कटवाने गया लेकिन साइट न चलने के कारण टीपी नहीं बन पाई। कुछ देर बाद ही उसके वाहन को एएमओ ने बिना टीपी के अपने कब्जे मंे ले लिया। जब उसने टीपी न बनने की समस्या बताई तो एएमओ व उसके चालक ने मारपीट शुरू कर दी। पीडित ने बताया कि उसका टीपी कटवाने में कोई दोष नहीं है और साइट न चलने के कारण उसकी टीपी नहीं बन पाई लेकिन इसके बावजूद भी उसके साथ मारपीट की गयी तथा उसके वाहन को भी कब्जे मंे ले लिया। पीडित ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।