चौधरी चरणसिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान
चौधरी चरणसिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान
धूमधाम से मनायी गयी किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की जयंती
रालोद जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने रखे अपने-अपने विचार

शामली पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर रालोद जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, साथ ही चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को रालोद जिला कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर हवन कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी किसान-हितैषी नीतियों तथा सामाजिक न्याय पर आधारित विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से यह विचार रखा था कि देश की वास्तविक प्रगति खेत और किसान से होकर गुजरती है। इसी सोच के अनुरूप उन्होंने किसान को केंद्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भी चौधरी चरण सिंह जी का जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण रहा। उन्होंने सत्ता को कभी अपने सिद्धांतों पर हावी नहीं होने दिया और किसानों, गरीबों तथा कमजोर वर्गों के हितों के विरुद्ध जाने वाले किसी भी निर्णय का खुलकर विरोध किया, चाहे इसके कारण उन्हें राजनीतिक नुकसान ही क्यों न उठाना पड़ा हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक थानाभवन राव अब्दुल वारिस, वरिष्ठ नेता अनवार चौधरी,प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, सतबीर पंवार, तिरसपाल मलिक, ऋषिराज राझड़, हरेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय महासचिव डा. विक्रांत जावला, अरविंद झाल, लबनान चौधरी, गुलाब सिंह, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम पंवार, राजेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह मलिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं शहर के धीमानपुरा स्थित चौधरी साहब की प्रतिमास्थल पर चौ. चरणसिंह ट्रस्ट द्वारा हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह निर्वाल ने की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरणसिंह ने हमेशा किसानों, गरीबों, मजदूरों के हितों के लिए कार्य किए। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली का रास्ता खेतांे से होकर गुजरता है। भारत सरकार द्वारा चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है। चौधरी साहब सर्वसमाज के नेता थे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। सभा का संचालन डा. शीशपाल मलिक ने किया। इस अवसर पर इंद्रपाल प्रधान, जितेन्द्र निर्वाल, रितिक निर्वाल, आशू चौधरी, देवेन्द्र निर्वाल, सुरेन्द्र आर्य, करणपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।





















































