बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने निकाली बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की शव यात्रा, पुतला फंूका
बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपदास की निर्मम हत्या कर जलाने से हिन्दू संगठनों मंे दिखा आक्रोश

शामली बांग्लादेश मंे हिन्दुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार एवं हिन्दू युवक की निर्मम हत्या से देश के हिन्दू संगठनों मंे उबाल बढता जा रहा है। मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मौहम्मद युनूस की शव यात्रा निकालकर उसका पुतला फंूका तथा जमकर नारेबाजी की। इस दौराना हिन्दू संगठनों ने सुभाष चौंक पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया तथा सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा बांग्लादेश में हिन्दुआंे पर अत्याचार व हिन्दू युवक दीपदास की बेरहमी से हत्या कर उसे जलाने पर कडा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला कार्यालय से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मौहम्मद युनूस की शव यात्रा निकाली तथा सुभाष चौंक पर पहुंचकर युनूस का पुतला फंूका तथा जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार एवं निर्मम हत्याओं पर हिन्दू समाज में आक्रोश है। बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपदास को पुलिस कस्टडी से निकालकर उसकी बेहरमी से हत्या कर पेड से लटकाकर फांसी दी गयी, इसके बाद उसके शरीर को आग लगा दी गयी। इसके अलावा 7 साल की एक दलित बच्ची को भी जिंदा जला दिया गया। बांग्लादेश में हिन्दुओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है, उनकी हत्याएं की जा रही है, बहन बेटियों की इज्जत भी तार-तार की जा रही है और वहां की सरकार चुपचाप बैठी हुई है। हिन्दू संगठनों ने भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा को तत्काल रोकने, दोषियों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई करने, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए भय-मुक्त एवं शोषण-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की भी मांग की। इस अवसर पर प्रांत सेवा प्रमुख विहिप प्रेमजी, जिलाध्यक्ष प्रदीप, मोहित, प्रवीण चौहान, अर्जुन गौतम बजरंग दल, विशाल निर्वाल, विशाल राणावत, नटवर, रोहित चौहान, मुकेश सैनी, मामिक, विभांशु, अक्षी, हिमांशु राणा, अंकित, शालू राणा, रवि आदि भी मौजूद रहे।





















































