अधिकारियों ने 108 व 102 एम्बुलैंसों का किया औचक निरीक्षण
अधिकारियों ने 108 व 102 एम्बुलैंसों का किया औचक निरीक्षण
एम्बुलैंस में सभी चिकित्सा सुविधा व पर्याप्त दवाईयां रखने के भी दिए निर्देश
मरीजों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना एम्बुलैंस पायलटों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए

शामली। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के अधिकारियों द्वारा बुधवार कामे जनपद में संचालित सभी 26 एम्बुलैंंस, 108 एवं 102 एम्बुलैंसों का औचक निरीक्षण किया तथा एम्बुलैंसांे में सभी तरह की चिकित्सा सुविधा व दवाईयां पर्याप्त मात्रा में रखने के भी दिशा निर्देश दिए गए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के अधिकारी व क्षेत्र प्रभारी संदीप कुमार, मंडल प्रभारी जयविन्दर जसोया व जिला प्रभारी ललित मोहन द्वारा जनपद मंे संचालित सभी 26 एम्बुलैंस, 108 व 102 एम्बुलैंसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं सीएचसी में ओपीडी के लिए आए मरीजांे से भी वार्ता कर उनसे एम्बुलैंस सेवा के संबंध मंे जानकारी ली गयी, साथ ही एम्बुलैंस सेवा के संबंध में जागरूक भी किया। टीम ने गर्भवती महिलाओं से जच्चा-बच्चा केस में 102 एम्बुलैंस सेवा का निशुल्क उपयोग हेतु तथा अन्य इमरजेंसी सेवाओं के लिए 108 एम्बुलैंस के निशुल्क उपयोग के बारे में पूछा तो संतोषजनक जवाब मिला। टीम के अधिकारियांे ने शीतलहर व कोहरे के बढते असर को देखते हुए सभी एम्बुलैंस पायलटों को उचित एवं मध्यम गति से एम्बुलैंस चलाने तथा हाई ग्लो फोकस लाइट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही मरीज को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। उन्हांेने एम्बुलैंस में भी चिकित्सा सुविधा व पर्याप्त दवाईयां भी रखने की कडी हिदायत दी।





















































