संदिग्ध परिस्थितियों में आंगन में पड़ा मिला युवक का शव युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

संदिग्ध परिस्थितियों में आंगन में पड़ा मिला युवक का शव
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

झिंझाना के रंगाना गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच पडताल में जुटी पुलिस
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना मंे बुधवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में पडा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे मंे लेकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। बाद मंे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया तथा मामले की जांच पडताल शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना निवासी ओमवती पत्नी ब्रहमसिंह बुधवार की सुबह अपने पशुओं को चारा करने के लिए उठी तो उसने घर के आंगन में अपने पुत्र सुनील का खून से लथपथ शव पडा देखा जिस पर ओमवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, वहीं बडी संख्या मंे ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए तथा पुलिस को मामले

की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर परिजनांे से घटना की जानकारी ली। वहीं एएसपी सुमित शुक्ला व सीओ हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंचे, इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी जांच पडताल की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव मंे भी शोक छा गया है।