पत्नी व दो बच्चियों का हत्यारा गिरफ्तार, तीन तमंचे, खोखा व कारतूस भी बरामद. ग्रामीणों ने की हत्यारोपित को फांसी देने की मांग
पत्नी व दो बच्चियों का हत्यारा गिरफ्तार, तीन तमंचे, खोखा व कारतूस भी बरामद
कांधला के गढी दौलत गांव मंे मंगलवार की रात हुआ था खौफनाक घटना का खुलासा
एक सप्ताह पूर्व तीनों की हत्या कर शौचालय के गड्ढे मंे दफना दिए थे शव
शामली। कांधला के गांव गढी दौलत मंे अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या का आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपित के कब्जे से तीन तमंचे, खोखा व कारतूस भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कांधला क्षेत्र के गांव गढी दौलत में गांव प्रधान पति राशिद ने कांधला थाने पर सूचना दी थी कि गांव के ही फारूख पुत्र दाउद की पत्नी तायरा, 14 वर्षीय पुत्री आफरीन व 7 वर्षीय पुत्र सहरीन कई दिनों से लापता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फारूक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी व दोनों पुत्रियों की हत्या करना स्वीकार करते हुए उनके शवों को घर में खोदे गए गड्ढे में दफनाने की बात कही। पुलिस ने तीनों शवों को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, साथ ही आरोपित फारूक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपित के कब्जे से तीन तमंचे, खोखा व कारतूस भी बरामद किए हैं। मृतका तायरा के पिता अमीर अहमद निवासी गांव नारा थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरगर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में फारूक ने बताया कि उसकी शादी को 16-17 साल हो गए हैं लेकिन उसकी पत्नी तायरा बिना बुर्का पहने ही घर से निकल जाती थी, करीब डेढ माह पूर्व इसी बात को लेकर उसकी तायरा से काफी कहासुनी हुई थी, इसके बाद तायरा बिना बताए व बिना बुर्का पहने ही अपने मायके चली गयी थी। जब वह तायरा को लेने ससुराल गया तो ससुरालियांे ने उसकी काफी बेइज्जती की थी वहीं तायरा ने भी आने से इंकार कर दिया था जिससे वह काफी क्षुब्ध था। वह किसी तरह तायरा को मनाकर अपने साथ ले आया था तथा उसकी हत्या की साजिश रचते हुए अपने घर में मजदूरों से शौचालय का गड्ढा खुदवाया और फिर हत्या के लिए तीन तमंचे, 20 कारतूस खरीदे, तीन कारतूस उसने तमंचे से चलाकर भी देखे थे। 9/10 दिसम्बर की रात उसने तायरा को चाय बनाने के लिए कहा, जब वह चाय बना रही थी तो उसने उसके सिर में सटाकर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर उसकी बडी बेटी आफरीन जाग गयी तो उसने आफरीन को भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दौरान उसकी छोटी बेटी सहरीन भी उठ गयी जिसे उसने गला दबाकर मार डाला। बाद में तीनांे शवों को गड्ढे में डालकर उसके ऊपर मिट्टी भर दी तथा ईंट बिछाकर सीमंेट का घोल भी कर दिया। कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल भी बरामद किया है।
फोटो-10
ग्रामीणों ने की हत्यारोपित को फांसी देने की मांग

शामली। काधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में सनकी पति द्वारा पत्नी और दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी पति फारूक को फांसी की सजा देने की मांग की है।
बताया गया कि आरोपी फारूक ने अपनी पत्नी ताहिरा तथा दो बेटियों आसमीन और सहरीन की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई इस दिल दहला देने वाली वारदात को देखकर स्तब्ध नजर आया। ग्रामीणों ने घटना को हैवानियत करार देते हुए कहा कि आरोपी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी हिजाब को लेकर हत्या की बात कहकर बहाना बना रहा है। उनका कहना है कि ताहिरा बेहद शांत स्वभाव की महिला थी, उसकी आवाज तक किसी ने ऊंची नहीं सुनी। वह अपने पति के साथ हर हाल में जीवन बिताने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसे इस जुल्म का शिकार होना पड़ा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





















































