सेंट आरसी के बच्चांे ने दिखाई संसद की कार्रवाई
सेंट आरसी के बच्चांे ने दिखाई संसद की कार्रवाई

शामली। शहर के संेट आरसी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली के संसद भवन का भ्रमण किया जहां केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को संसद की कार्रवाई दिखाई। जानकारी के अनुसार शहर के सेंट आरसी स्कूल के छात्र-छात्राआंे का शैक्षिक टूर दिल्ली पहुंचा जहां उनका केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने बच्चों को संसद की कार्रवाई भी दिखाई। लोकसभा में मनरेगा योजना को लेकर पक्ष एवं विपक्ष के बीच विस्तृत चर्चा चल रही थी जिसमें छात्र-छात्राओं ने संसदीय कार्यवाही को देखा। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इंडिया गेट पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद छात्रों का दल राजघाट पहुंचा। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल, भारत संगल, प्रधानाचार्य उज्मा जैदी आदि भी मौजूद रहे।





















































