युवती से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो वायरल का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो वायरल का आरोपी गिरफ्तार

थानाभवन। युवती से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी में वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने युवती से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था जिसके संबंध मंे पीडिता द्वारा आरोपित मोबीन पुत्र फज्जू उर्फ फजलू रहमान निवासी रेहान गार्डन थाना लिसाढी गेट जनपद मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।