निशानेबाजी मंे शामली रायफल क्लब के शूटरांे ने जीता स्वर्ण पदक

निशानेबाजी मंे शामली रायफल क्लब के शूटरांे ने जीता स्वर्ण पदक

शामली। शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने भोपाल मेें आयोजित शूटिंग चैम्पियनशिप मंे शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि क्लब के निशोनबाजांे महावतपुर निवासी निखिल पुंडीर ने पाइंट 22 रायफल थ्री पोजीशन इवंेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 577 के स्कार के साथ ही टीम वर्ग मंे स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही निखिल ने अपने प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई किया। इसके अलावा अक्षित निर्वाल ने 624.1 के शानदार स्कोर के साथ, विधान प्रताप सिंह ने 618.1, ऋत्विक पाल 613.4, युआंक सरोहा ने 612.8, शोभित शर्मा ने 605.8 स्कोर के साथ टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया वहीं संस्कार सिंघल 602.6, आयुष मोघा 599.5, निखिल भारद्वाज 593.9 स्कोर के साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।