खंड शिक्षा अधिकारी कैराना कार्यालय के कर्मचारी पर शोषण का आरोप

खंड शिक्षा अधिकारी कैराना कार्यालय के कर्मचारी पर शोषण का आरोप

स्थानांतरण होने के बावजूद भी कार्यालय मंे तैनात है कर्मचारी, कार्रवाई की मांग
शामली। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधन महासभा द्वारा खंड शिक्षाधिकारी कैराना के कार्यालय मंे तैनात कर्मचारी पर विद्यालय संचालकों का शोषण करने व स्थानांतरण के बावजूद कार्यालय मंे ही बैठने का आरोप लगाते हुए बीएसए से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधन महासभा के पदाधिकारियांे ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कैराना के कार्यालय में नियुक्त कर्मचारी द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों का शोषण किया जा रहा है। पूर्व में भी कर्मचारी की शिकायत की गयी थी और कर्मचारी का स्थानांतरण आदेश भी जारी कर दिया गया था लेकिन उक्त कर्मचारी अभी तक भी कार्यालय में कार्य कर रहा है जो विभागीय आदेशों का भी उल्लंघन है। उन्होंने बीएसए से मामले का संज्ञान लेकर इस प्रकरण में कार्रवाई करने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र पाल राणा, प्रधान महासचिव रामपाल सिंह जांगडा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।