कांधला में मनमाने ढंग से भवन भूमिकर लागू करने का प्रयास
≈कांधला में मनमाने ढंग से भवन भूमिकर लागू करने का प्रयास

उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम से की समस्याआंे के समाधान करने की मांग
शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कांधला ने नगर पालिका कांधला के पूर्व अधिशासी अधिकारी व कर अधीक्षक द्वारा मनमाने ढंग से भवन भूमिकर लागू करने के प्रयास सहित कई समस्याओं को लेकर डीएम से समाधान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को व्यापार मंडल कांधला के अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कांधला नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी एवं कर अधीक्षक द्वारा नगर पालिका के अध्यक्ष के नए होने व कार्यालय की कार्यप्रणाली से पूरी तरह जानकार न होने का फायदा उठाते हुए भवन भूमि कर को मनमाने ढंग से लागू करने का प्रयास किया है जिससे लोगांे मंे पालिका के खिलाफ आक्रोश है। उन्हांेने कहा कि व्यापार मंडल समय-समय पर कस्बे के लोगों की समस्याआंे को प्रमुखता से उठाता रहा है। उन्हांेने मांग की कि सडकों की चौडाई के जो स्रोत हैं उसमंे दो स्लैब और बढाए जाएं, नागरिकों को अपना पक्ष रखने का समुचित अवसर प्रदान किया जाए, जब तक ये व्यवस्थाएं लागू न हो, स्वतः कर निर्धारण की प्रक्रिया स्थगित रखने, विशेष रूप से कांधला में नगर पालिका परिषद की आय में समुचित वृद्धि के लिए जगह होते व्यापार मंडल द्वारा पालिका बाजार बनाने जैसे सुझावों पर भी ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर श्रीकांत जैन, गुणपाल जैन, सचिन गोयल आदि भी मौजूद रहे। इसके अलावा व्यापारियों ने कपडे धोने के साबुन, टायलेट शीट क्लीनर जैसी वस्तुआंे पर भी जीएसटी पांच प्रतिशत करने की मांग की।





















































