60वीं यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री चौंपियनशिप के लिए 28 होगा ट्रायल

60वीं यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री चौंपियनशिप के लिए 28 होगा ट्रायल

शामली। एथलेटिक एसोसिएशन शामली के सचिव जबरसिंह खैवाल ने बताया कि 28 दिसंबर को शहीद उधम सिंह स्टेडियम शामली में सुबह नै बजे से 60 वीं यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री चौंपियनशिप के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी चार जनवरी 2026 को झांसी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी का हाई स्कूल की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो फोटो एएफआई रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

 

बैठक मंे अनुपस्थित बीएसए का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
विभागीय कार्यों की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने जताई कडी नाराजगी, सुधार के निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
शामली। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता मंे बुधवार का जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंे डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए जिन विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब पाई गई उसमें सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक मंे अनुपस्थित बीएसए का एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए।
बुधवार को कलेक्ट्रेट मंे आयोजित बैठक में डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने एमओआईसी थानाभवन‌ ओर कांधला में टीकाकरण सुपरविजन संतोष जनक ना होने को लेकर कारण बताओं नोटिस के निर्देश दिए साथ ही कार्य में सुधार की चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही एमओआईसी कैराना द्वारा टीकाकरण में नो वन कांटेक्ट सुपरविजन में कमी को लेकर एक माह का कार्य सुधार नोटिस देते हुए यदि कार्य में सुधार नहीं आता है तो एमओआईसी पद से हटाने के निर्देश सीएमओ को दिए।पीसीपीएनडीटी में जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाने को लेकर नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए ऑप्टोमेट्रिस्ट की सेवा समाप्त होने के पश्चात भी उसे पूर्व सीएमओ द्वारा सेवा में रखने की बात सामने आई जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित ऑप्टोमेट्रिस्ट से आरसी जारी धनराशि वसूली के निर्देश दिये। कांधला में जर्जर उपकेन्द्रो की नीलामी के बाद ठेकेदार द्वारा अभी तक नीलामी का पैसा जमा नहीं किया जाने के संबंध में थाना कांधला पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, के संबंध में भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विनय कुमार तिवारी, सीएमओ डा. अनिल कुमार, सीएमएस डा. किशोर आहूजा, एसीएमओ डा. अश्वनी शर्मा, डीआईओ डा. करण चौधरी, डीपीओ आईसीडीएस, सभी चिकित्साधीक्षक भी मौजूद रहे।