तूल पकडता जा रहा है वन विभाग द्वारा नोटिस जारी करने का मामला

तूल पकडता जा रहा है वन विभाग द्वारा नोटिस जारी करने का मामला

भाजपा एमएलसी वीरेन्द्र सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान सीएम योगी से मिले
सीएम योगी को दी पूरे प्रकरण की जानकारी, सीएम ने प्रमुख सचिव वन को दिए जांच करने के निर्देश
शामली। वन विभाग द्वारा 32 गांवों मंे रहने वाले लोगांे को जमीन व आवास खाली करने के नोटिस जारी करने का मामला तूल पकडता जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा एमएलसी वीरेन्द्र सिंह व उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने सीएम योगी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव वन को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार कैराना विधानसभा के 32 गांवांे की 60 हजार बीघा भूमि को लेकर वन विभाग द्वारा गांवों में रहने वाले लोगांे को जमीन व आवास खाली करने के नोटिस जारी करने से हडकंप मचा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर नोटिसों को निरस्त करने की मांग की जा रही है। इसी मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी वीरेन्द्र सिंह व उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की तथा पूरे प्रकरण को उनके समक्ष रखा। उन्हांेन बताया कि उक्त सभी 32 गांवों के किसान लगभग 50 सालों से अधिक समय से इस जमीन को बो रहे हैं, यदि बिना कोई कारण बताए किसानों से उनकी जमीन ले ली गयी तो उनके साथ अन्याय होगा। सीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव वन को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व विधि सम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मनीष चौहान ने बताया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन और कार्रवाई से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। वह प्रमुख सचिव वन से मिलकर भी इस सारे विषय को उनको अवगत करा चुके हैं।
मनीष चौहान ने कहा कि वह किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे तथा किसानों की लड़ाई को हर स्तर तक लड़ेंगे। इस अवसर पर सुनील प्रधान डोकपुरा, विक्रम प्रधान पठेढ, भोगी माजरा परीक्षित प्रधान, गुरलाल प्रधान चौतरा आदि प्रधान उपस्थित रहे।