150 जरूरतमंदों व असहाय लोगों को निशुल्क रजाईयों का वितरण

150 जरूरतमंदों व असहाय लोगों को निशुल्क रजाईयों का वितरण

लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा अग्रसेन पार्क में कार्यक्रम का आयोजन
शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा बुधवार को 150 जरूरतमंदों एवं असहायों को निशुल्क रजाईयों का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर के अग्रसेन पार्क में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा निशुल्क रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक गर्वनर पीएमजेएफ लायन डा. विनय सिसौदिया ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब द्वारा संचालित सम्मान रसोई का अवलोकन किया तथा इस प्रयास की प्रशंसा की। इसके पश्चात अग्रसेन पार्क मंे 150 जरूरतमंदांे व असहाय लोगों को निशुल्क रजाइ्रयों का वितरण भी किया। उन्हांेने कहा कि क्लब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सौहार्द की भावना से किए गए ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और लायंस संगठन की मूल भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गौरव मित्तल एडवोकेट, आशीष गोयल, तरूण जैन, संजय संगल, अंकित जैन, विनीत गोयल, डा. अर्जुन वर्मा, राहुल वर्मा, सुमेश मित्तल, रामगोपाल शर्मा, निपुण जैन, अजय संगल, सचिन गर्ग, विपिन तायल आदि भी मौजूद रहे।