सरस्वती शिशु वाटिका में श्रद्धा से मनाया गया तुलसी पूजन
सरस्वती शिशु वाटिका में श्रद्धा से मनाया गया तुलसी पूजन

शामली।शहर के सरस्वती शिशु वाटिका में बुधवार को तुलसी पूजन धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिक्षिकाओं ने तुलसी पूजन कर उसकी परिक्रमा कर पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अपने सम्मान को प्रकट किया। स्कूल मंे कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने तुलसी के महत्व पर आधारित कविताएं एवं कहानियां प्रस्तुत कीं, जिनमें उन्होंने तुलसी के धार्मिक, नैतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक गुणों को सरल शब्दों में व्यक्त किया। मुख्य वक्ता बिंदिया बिंदल ने बताया कि तुलसी का पौराणिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व अत्यंत व्यापक है। तुलसी न केवल प्रत्येक घर में पाई जाती है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भरपूर है तथा अनेक रोगों में दवाई के रूप में उपयोगी है। स्कूल की प्रधानाचार्या पल्लवी ऐरन ने कहा कि तुलसी भारतीय जीवन शैली का अभिन्न अंग है तथा प्रत्येक घर में इसकी पूजा एवं संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी को प्रकृति प्रेम एवं संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर रिचा संगल, रुचि शर्मा, राशि, नीतू, स्वाति बंसल, मीनाक्षी शर्मा, आंचल ,सारिका शर्मा, संगीता गोयल, प्रियंका, सोनी आदि भी मौजूद रही।





















































