क्रिसमस की तैयारी को सज गए बाजार, चर्च में तैयारी शुरू
क्रिसमस की तैयारी को सज गए बाजार, चर्च में तैयारी शुरू
बाजारों मंे सांता क्लाज की वेशभूषा की खरीददारी भी तेज, स्कूलांे मंे होंगेे कार्यक्रम

शामली। शहर के बाजारों में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है। बाजारों में कई दुकानों पर क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लाज की ड्रेसों की खरीददारी की जा रही है। वहीं, सेंट-फ्रांसिस स्कूल के चर्च में भी क्रिसमस को लेकर तैयारी चल रही है। साफ-सफाई के साथ ही चर्च को सजाया भी जा रहा है।
जानकारी के अनुसार क्रिसमस का त्यौहार आज मनाया जाएगा जिसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गयी है। शहर के बाजारों में कई दुकानों पर सांता क्लाज की वेशभूषा सहित अन्य सामानों सजे हुए हैं जिनकी खरीददारी भी की जा रही है। शहर के फवारा चौक, बड़ा बाजार, दिल्ली रोड, सुभाष चौक, शिव मूर्ति आदि जगह पर स्थित दुकानों पर क्रिसमस की खरीददारी हो रही है। क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। वहीं क्रिसमस को लेकर शहर के कई रेस्टोरेंट को सभी सजाया जा रहा है। वहीं, सेंट फ्रांसिस चर्च में भी क्रिसमस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। चर्च को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चर्च में क्रिसमस की विशेष प्रार्थना ही होगी। पादरी बीजू ने बताया कि प्रभु यीशु ने मानवता का संदेश दिया। उन्होंने नफरत के बदले भी प्रेम करना सिखाया। इस दिन में हमें सभी गिले-शिकवे दूर कर देने चाहिएं। पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए।





















































