दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का आरोप, मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का आरोप, मुकदमा दर्ज

 

 

कैराना। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास व कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है।

कस्बा निवासी महिला कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी 06 मार्च 2023 को ग्राम कूकड़ा जनपद मुजफ्फरनगर निवासी शहनवाज के साथ में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति शहनवाज, सास गुलशाना, जेठ सोनू उर्फ सानेजर व साहिम खान तथा वरीशा निवासीगण ग्राम कूकड़ा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक कार व दस लाख रुपये की मांग करने लगे। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर भूखा-प्यासा रखने लगे। आरोप है कि इसी वर्ष एक जुलाई को उसके जेठ सोनू उर्फ सानेजर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि विगत चार जुलाई को उसका पति उसे कैराना में बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। उसने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।