रुका हुआ वेतन मिला , बुधवार से काम पर लौटेंगे विद्युत संविदा कर्मचारी

रुका हुआ वेतन मिला , बुधवार से काम पर लौटेंगे विद्युत संविदा कर्मचारी

 

 

Report धर्मेंद्र शर्मा झिंझाना

झिंझाना। कम वेतन मिलने से नाराज फर्स्ट डिवीजन के विद्युत संविदा कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर थे। और पहले दिन डिश कनेक्शन रेवेन्यू का काम बंद कर दिया तो उसके बाद लाइन मेंटेनेंस का भी काम बंद करने की चेतावनी दे डाली थी। जिस पर कंपनी ने आज कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन देना शुरू कर दिया जिस पर कर्मचारियों ने बुधवार से काम पर वापस लौटने की घोषणा कर दी।
जनपद शामली के विद्युत संविदा कर्मचारी गण कई माह पहले दिवाली के आसपास वेतन ना मिलने से परेशान थे और उसके बाद किसी तरह से वेतन मिला तो कंपनी ने कुछ कटौती काटकर वेतन दिया। इसी वजह से फर्स्ट डिवीजन के कर्मचारियों में अच्छी खासी निराशा थी , इसी वजह से कर्मचारियों के घरों के बजट भी बिगड़ गए थे। जिस पर इन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ा था और डिस्कनेक्शन रेवेन्यू का भी काम बंद कर दिया था। सोमवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता फर्स्ट को मांग पत्र देकर कटे हुए वेतन को दिए जाने की मांग की गई थी , साथ ही लाइन मेंटेनेंस का काम भी बंद करने की चेतावनी दे डाली थी। संघ के कर्मचारियों की एकता देखते हुए कंपनी ने कटा हुआ वेतन भी वापस अकाउंट में भेजना शुरू कर दिया जिससे संगठन के लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ शामली के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी ने संगठन के लोगों की बात को मानते हुए आज मंगलवार को करीब 60 प्रतिशत से अधिक लोगों का कटा हुआ वेतन वापस करना शुरू कर दिया है और उम्मीद है देर रात तक सभी का पैसा वापस हो जाएगा। और इसलिए बुधवार से सभी लोग अपने-अपने काम पर वापस लौट जाएंगे।