करनाल हाईवे पर मोटरसाइकिलें भिड़ी – एक की दर्दनाक मौत , दो अन्य गंभीर
करनाल हाईवे पर मोटरसाइकिलें भिड़ी – एक की दर्दनाक मौत , दो अन्य गंभीर

रिपोर्टर धर्मेंद्र शर्मा झिंझाना
झिंझाना। रविवार को मेरठ करनाल हाईवे पर थाने के बिडौली सादात गांव के मोड़ के पास दो बाईकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई । जबकि दूसरी बाइक पर बैठे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको परिजन करनाल हॉस्पिटल ले गए , उनकी भी हालत गंभीर बताई गई है। घटना में मारे गए युवक का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
आज रविवार की दोपहर लगभग दो बजे सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बसी कुंडा करीब 25 वर्षीय वसीम पुत्र इरफान अपनी बाइक पर सवार होकर करनाल शामली मेरठ हाईवे पर बिडौली से शामली की ओर जा रहा था। जैसे ही बिडोली सादात गांव के पास पहुंचा तभी सामने रॉन्ग साइड से आ रहे मनदीप पुत्र बलजीत की बाइक के साथ उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई । डेरा बक्शीस निवासी मनदीप के साथ बिडौली झीमरान का काका भी साथ बताया गया है , दोनों ही इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना में सहारनपुर के 28 वर्षीय वसीम की मौके पर ही मौत हो गई जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक वसीम का फाईल फोटो





















































