शामली के कसेरवा में लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप

शामली के कसेरवा में लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप

रिपोर्टर धर्मेंद्र शर्मा झिंझाना

झिंझाना। मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा शामली के कसेरवा गांव में आज एक फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में नेत्र चिकित्सकों द्वारा 58 मरीजों की आंखों की जांच की गई और 30 मरीजों को निशुल्क चश्में भी वितरण किए गए।
प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार आज रविवार को शामली के कसेरवा गांव मे मानव सेवा ट्रस्ट के द्वारा फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें डॉ ऋषभ देशवाल MBBS MD DNB डॉ रीवा चौधरी MBBS पैथोलॉजी एवं डॉ एस के बर्मन नेत्र चिकित्सक द्वारा 58 मरीजों की जांच की गई , और 30 मरीजो को निशुल्क चश्में भी वितरण किए गए , और खून की जांच भी की गई । इस मौके पर मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संदीप चौधरी डॉ एस के बर्मन, डॉ अंजना चौधरी, डॉ धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। सभी ग्राम वासियों ने इसका बहुत-बहुत लाभ उठाया।‌