बारिश से गिरा तापमान, ठंड में फिर हुआ इजाफा बुधवार की सुबह भी हुई हल्की बारिश, दोपहर में निकाली हल्की धूप

बारिश से गिरा तापमान, ठंड में फिर हुआ इजाफा बुधवार की सुबह भी हुई हल्की बारिश, दोपहर में निकाली हल्की धूप


शामली। मंगलवार को हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है जिस कारण ठंड का असर भी बढ गया है। रात में भी मौसम खराब रहा, बुधवार की सुबह भी हल्की बारिश हुई जिससे पूरे दिन ठंडक बनी रही। दोपरह के समय निकली धूप ने लोगों को हल्की राहत दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मौसम के अचानक खराब होने व बारिश के बाद मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बिगडा रहा जिस कारण तापमान में भी गिरावट आयी और ठंडक बढ गयी। बुधवार की सुबह भी हल्की बारिश हुई जिससे ठंड मंे और इजाफा हुआ। दोपहर के समय धूप भी हल्की रही जिससे पूरे दिन ठंडक बनी रही। वहीं बारिश के कारण कई जगह फिसलन भी हो गयी जिस कारण पैदल व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पडा।