धूमधाम से मनायी गयी स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती
धूमधाम से मनायी गयी स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती

लाला लाजपत राय इंटर कालेज में छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम, शिक्षिका पूनम गोयल सम्मानित
आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को जर्सियों का भी किया गया वितरण
थानाभवन। कस्बा स्थित लाला लाजपत राय इंटर कालेज में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विजेता छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को कस्बा स्थित लाला लाजपत राय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षक-अभिभावक समिति की अध्यक्ष सरिता रही। छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा फराना ने बेटियों के सशक्तिकरण पर भाषण दिया, वहीं अन्य छात्राओं द्वारा नाट्य प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक समिति द्वारा कालेज की शिक्षिका पूनम गोयल को उनके उत्कृष्ट, निष्ठापूर्ण एवं सराहनीय कार्यों के लिए 5100 रुपये का पुरकार प्रदान किया गया। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर कक्षा 6 सहित अन्य कक्षाओं की छात्राओं को अध्यक्ष सरिता देवी द्वारा जर्सियों का भी वितरण किया गया। वहीं स्काउट गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या डा. पूजा मलिक ने लाला लाजपत राय के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सौरभ कुमार ने किया। इस अवसर पर कालेज संरक्षक संदीप गुप्ता, नीलम, पूनम गोयल, मीनाक्षी, भूद्यषण तायल, अमित, कंवरपाल, अंशु, सुमन, रिंकी चौहान, नीलम नामदेव, सुमन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।





















































