सेंट आर.सी. साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
सेंट आर.सी. साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कैराना (शामली)।
सेंट आर.सी. साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल (10+2), कैराना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं प्रेरणादायक भाषण शामिल रहे। कार्यक्रम में शिक्षक शाहनवाज खान द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर यशपाल पंवार ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपनाने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में लोकेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, विवेक चौहान, अंकित चौहान, अजयेंद्र सिंह, प्रदीप कौशिक, अजीत सिंह, जॉनी चौहान, शाहनवाज खान, अजय कुमार, अनिल पंवार, नवीन कुमार, अफसर अली, इमरान अली, प्रवीन कुमार, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी, ममता शर्मा, परमजीत, मीनू, रीता चौहान, मरियम, लीना, आरती, रूपांजलि, राजेश, दीपशिखा, अनुगमलानी, प्रीति, सुमन, राखी, सोनिया, रिया, खुशी एवं वर्षा सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।





















































