भास्कर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

*भास्कर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भास्कर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कराना, जनपद शामली में जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विचार गोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता एवं चार्ट निर्माण जैसे कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसे तहसीलदार श्री अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार श्री सतीश यादव जी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमितेश कुमार शर्मा एवं निदेशक फैसल कुरैशी द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री अर्जुन चौहान एवं नायब तहसीलदार श्री सतीश यादव जी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को निर्भीक, निष्पक्ष एवं जागरूक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई। तथा जिन छात्र-छात्राओं का अभी तक वोट नहीं बना है उनका वोट बनवाने के लिए महाविद्यालय में बूथ लगाया गया तथा आसपास गली मोहल्ले गांव में जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं उनका वोट बनवाने के लिए छात्राओं को जागरूक किया
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मताधिकार को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए प्रत्येक नागरिक से अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। रंगोली प्रतियोगिता एवं चार्ट प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने मतदान जागरूकता से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई। कार्यक्रम में सहयोगी रहे डॉ मेहरदीन, डॉ विशाल डॉ राजकुमार बलजीत कौर एवं बिलाल आदि