नए साल के पहले दिन मंदिरांे में उमडी भीड, हुई विशेष पूजा अर्चना

नए साल के पहले दिन मंदिरांे में उमडी भीड, हुई विशेष पूजा अर्चना

शहर में विभिन्न स्थानांे पर नए साल के स्वागत पर हुआ हवन यज्ञ, लोगांे ने एक दूसरे को दी बधाई
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जारी रहा शुभकामनाओं का सिलसिला
शामली। वर्ष 2025 को विदाई एवं नववर्ष 2026 को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह नजर आया। साल के पहले दिन शहर के विभिन्न मंदिरांे में भक्तों ने भगवान के दर्शन व पूजा अर्चना कर नए साल का स्वागत किया। वहीं शहर मंे विभिन्न जगहों पर हवन पूजन के भी आयोजन किए गए जिसमें बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।


जानकारी के अनुसार गुरुवार को नववर्ष 2026 का शुभारंभ हो गया। नए साल के पहले दिन लोगों मंे अच्छा खासा उत्साह नजर आया। सुबह से लोगांे ने नए साल के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। बडी संख्या में लोगों ने सबसे पहले मंदिरों में पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना कर नए साल की शुरूआत की। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम, गुलजारी वाला मंदिर, भाकूवाला मंदिर, सतीवाला मंदिर स्थित खाटू श्याम मंदिर, सदाशिव मंदिर रेलपार, शिवमूर्ति सुभाष चौंक सहित विभिन्न मंदिरों में लोगों की भीड नजर आई। घरों में भी पूजा अर्चना के आयोजन किए गए। कई लोगांे ने साल के पहले दिन अपने-अपने घरों में कथा के आयोजन भी कराए। शहर के बाजारों में भी कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को नए साल के स्वागत में सजाया तथा दुकान पर पहुंचने वाले ग्राहकों को नए साल की शुभकामनाएं दी। वहीं विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से हवन पूजन के भी आयोजन किए गए जिसमें लोगों ने उत्साह से भाग लेकर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। वहीं शहर के अग्रसेन पार्क मंे नए साल के उपलक्ष्य में टैक्सी ड्राइवर एवं दुकानदारों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने हवन यज्ञ में आहूति देकर एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मंे नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने भी भाग लिया तथा नए साल की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सतेंद्र उपाध्याय, सोनू सैनी, राममेहर, जगमेर, उपेंद्र, विकास, पप्पू, माचू, जितेंद्र फौजी, रकम सिंह, सुरेंद्र, नरेश, संजीव, डा. मुकुट मोहन संगल आदि भी मौजूद रहे।