शीतलहर से बनी रही ठिठुरन, ठंड में कंपकंपाता रहा शहर
शीतलहर से बनी रही ठिठुरन, ठंड में कंपकंपाता रहा शहर

धूप के दर्शन भी कम होने से बढी लोगांे की दुश्वारियां, हाथ-पांव हो रहे सुन्न
शामली। कडाके की ठंड के साथ-साथ शीतलहर ने भी लोगांे को कंपकंपा दिया है। ठंडी हवाएं चलने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को धूप के कम निकलने व शीतलहर से लोगों की दुश्वारियां बढ गयी। शीतलहर के कारण लोगांे के हाथ-पांव भी सुन्न पड गए। राहत पाने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पडा।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से कडाके की ठंड, कोहरे व शीतलहर ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। मंगलवार को हालांकि कोहरे का असर कम देखने को मिला लेकिन देर रात घना कोहरा छाया रहा। बुधवार की सुबह कोहरे का असर कम रहा लेकिन शीतलहर ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। दिन चढने के साथ धूप भी निकली लेकिन उसकी तपिश इतनी नही थी कि वह राहत प्रदान कर सके। पूरे दिन शीतलहर जारी रहने से लोगों के हाथ पांव सुन्न पड गए। राहत पाने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पडा लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। बाजारों मंे भी भीड भाड कम ही दिखाई दी। लोग गर्म कपडांे मंे पूरी तरह ढके नजर आए। ठंड से बचाव के लिए घरों में रुम हीटर का प्रयोग भी बढ रहा है। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं। शाम होने के साथ ही ठंड व शीतलहर का दौर जारी रहा।





















































