ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल ने बालक वर्ग में जीता कबड्डी का मुकाबला
ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल ने बालक वर्ग में जीता कबड्डी का मुकाबला
बालिका वर्ग कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ ने जीता मैच, विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित
कासमपुर स्थित ब्रहम ज्योति पब्लिक स्कूल मंे तीन दिवसीय कबड्डी चैम्पियनशिप का समापन, गरीबांे को कंबलांे का भी वितरण

शामली। गांव कासमपुर स्थित ब्रहमज्योति पब्लिक स्कूल के संस्थापक मा. ब्रहमसिंह की 93वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप का समापन हो गया। इस अवसर पर डीएम ने विजेता टीमांे को पुरस्कृत करते हुए गरीब लोगों को कंबल का भी वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार गांव कासमपुर स्थित ब्रहम ज्योति पब्लिक स्कूल के संस्थापक मा. ब्रहमसिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय बालक-बालिका चैम्पियनशिप का समापन हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम अरविन्द कुमार चौहान, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस व राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश सचिव विजय कौशिक रहे। सुबह के समय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन व टीम भावना विकसित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग में ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर व कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ के बीच हुआ जिसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ ने यह मुकाबला 31-23 के अंतर से जीता। बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर वह जय पार्वती ग्लोबल स्कूल रमाला बागपत के बीच हुआ जिसमें ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर ने 65-40 से जीत दर्ज की। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने प्रथम स्थान आने वाली टीमों को 11000 की धनराशि व वेट ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीमों को 5100 व ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष चौधरी ने किया। कार्यक्रम मेें डीएम ने गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण भी किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक सत्येंद्र, धर्मवीर सिंह, संजीव मास्टर, तेजंेद्र, योगेंद्र डायरेक्टर, मास्टर नेपाल, नीरज प्रधान, बिल्लू प्रधान, अमित कुमार सहित गणमान्य लोग व स्कूल छात्र-छात्राएं व खिलाड़ी मौजूद रहे।





















































