यातायात पुलिस ने शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्रालियों व बोगियांे पर लगाए रिफ्लेक्टर
यातायात पुलिस ने शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्रालियों व बोगियांे पर लगाए रिफ्लेक्टर

शामली यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर वाहन चालकों को जहां यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया वहीं शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्राली व बोगियांे पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।
जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा को और सृदुढ बनाने व दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यातायात पुलिस ने मंगलवार को शामली शुगर मिल में किसानों को जागरूक करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों व बोगियों पर रिफ्लेक्टर लगाए। उन्होंने किसानों से आहवान किया कि वे कोहरे के दौरान ध्यान से अपने अपने वाहन चलाएं। इस अवसर पर यातायात पुलिस ने सडकों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।





















































