समस्याओं को लेकर पेंशनरों ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग
समस्याओं को लेकर पेंशनरों ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग
शामली। गवर्नमंेट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से समाधान की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित कोषागार में एक पेंशनर्स कक्ष की स्थापना करने जिसमें बैठने की उचित व्यवस्था, गर्मियों में कूलर एवं पंखे की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा हो। पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत जिन पंेशनर्स के कैशलेस हैल्थ कार्ड नहीं बने, उन्हंे कार्ड बनाकर दिए जाने, बिजली का बिल, रेलवे का टिकट खरीदने के लिए पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों की अलग लाइन लगवाने, वरिष्ठ नागरिकों के हैल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, पेंशन धारकों के परिचय पत्र बनाने, सेवानिवृत्त वाणिज्य कर अधिकारी कृष्णपाल सिंह का एरियर व एसीपी लाभ का एरियर का भुगतान जल्द कराने की भी मांग की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार अत्री, सुनील कुमार जैन, संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।





















































