पत्रकारों के हित के लिए विधायक अशरफ अली को सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों के हित के लिए विधायक अशरफ अली को सौंपा ज्ञापन

 

– उत्तरप्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

कैराना: उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद शामली के पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पांचाल व जिला महामंत्री सुधीर चौधरी एवं महराब चौधरी के संग मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र विधायक अशरफ अली को सौंपा।

मंगलवार को थाना भवन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशरफ अली के आवास पर जनपद शामली के उत्तरप्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंदरपाल सिंह पांचाल के नेतृत्व में पदाधिकारी पहुंचे। वही पत्रकार जगत के हितों की मांग पूरी कराने के लिए विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीण पत्रकारों ने विधायक से अनुरोध किया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी मांगों को पूरा करने का काम करेंगे और इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीण पत्रकार को मान्यता दिलाने परिवहन सेवा में रोडवेज बसों में निशुल्क सुविधा स्वास्थ्य के आयुष्मान कार्ड बनवाने और पत्रकार के उत्पीड़न रोकने की मांग की गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का आश्वाशन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री सुधीर चौधरी एवं महराब चौधरी,मंडल महासचिव रणवीर सैनी, अनुष सैनी, शामली तहसील महामंत्री रविंद्र शर्मा सोनू शर्मा पंकज सैनी जलालाबाद थाना भवन आदि पत्रकारगण शामिल रहे।