पुलिस में चयनित युवाओं का समाज सेवा संगठन ने घर-घर जाकर किया सम्मान

पुलिस में चयनित युवाओं का समाज सेवा संगठन ने घर-घर जाकर किया सम्मान

The Great India Reporter झिंझाना। समाज सेवा संगठन बावरिया कहलोनी के सदस्यों ने पुलिस विभाग में चयनित युवाओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। संगठन के सदस्य उनके घरों पर जाकर उन्हें सम्मानित करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक डॉ. सोनू बावरिया, अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष संतोष देवी, महामंत्री राजकुमार, संगठन मंत्री सूरज कुमार, सचिव गौतम कुमार और कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर ने भी भाग लिया।

साथ ही, उन युवाओं के माता-पिता का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा संगठन के प्रचार मंत्री जनरल सिंह सहित सदस्यगण विश्वनाथ, गुलशन कुमार, रवि कुमार, हरि प्रकाश और अतर सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *